Bhulekh UP - यूपी भूलेख खसरा खतौनी नकल निकाले Online @ UP Bhulekh gov in

Bhulekh UP पोर्टल उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा संचालित करता है उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें वेब पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को ऑनलाइन सेवाए उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। जिसकी मदद से उत्तर प्रदेश के आम लोगो को अपने जमीन के रिकॉर्ड को Mobile Phone से ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इसके साथ साथ अगर आप चाहें तो, Uttar Pradesh BhuNaksha – की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके माध्यम से आप अपनी भूमि से संबंधित जैसे की – खसरा , खतौनी, खसरा नंबर, और अन्य भूमि रिकॉर्ड्स की जानकारी को तुरंत देख सकते हैं।

Bhulekh UP Overview

पोर्टल का नाम Bhulekh UP
विभाग का नाम भूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
जानकारी जिसमें उत्तर प्रदेश में भूमि के मालिक का नाम , मालिकाना हक और रिकॉर्ड आदि की सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहती है।
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक / भूमि मालिक
आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/

Bhulekh UP क्या है ?

भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला “भू” और दूसरा “लेख” जिसमें “भू” का अर्थ है भूमि, और “लेख” का अर्थ है “अभिलेख ” होता है । इसी प्रकार, भूलेख यूपी ( Bhulekh UP ) का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य का भूमि का अभिलेख। यह भूलेख पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन देखने की सुबिधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है.

इस भूलेख पोर्टल की मदद से लोगों का समय बचता है और उनके जमीन संबंधित काम जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार में सुधार हुआ है, और इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।

Land Services Available on Bhulekh UP

  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे ✔
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे ✔
  • यूपी भू नक्शा ✔
  • भूखंड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने ✔
  • भूखंड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने ✔
  • खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे ✔
  • राजस्व ग्राम सार्वजानिक सम्पति ✔
  • राजस्व ग्राम खतौनी कोड जाने ✔
  • भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने ✔
  • निष्क्रांत सम्पन्ति ✔
  • शत्रु सम्पन्ति ✔
  • राजकीय आस्थान ✔
  • बैंक बंधक डैशबोर्ड
  • सरकारी भूमि खोजे
  • रियाल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश ✔
  • UP Bhulekh Contact Details ✔
  • Other Land Services
  • eDistrict Portal – जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र

Bhulekh UP (भूलेख यूपी )पर क्या सेवाएँ और जानकारी उपलब्ध हैं?

यूपी भूलेख पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं और सूचनाएं उपलब्ध हैं-

स्टाम्प और रजिस्ट्री – यूपी स्टाम्प और पंजीकरण विभाग अचल संपत्ति के कागजात के पंजीकरण का काम संभालता है। यह कार्यक्रम यूपी निवासियों को संपत्ति से संबंधित सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करता है।

राजस्व मुकदमा – राजस्व मुकदमा, जिसे आमतौर पर राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के रूप में जाना जाता है, वादी को अदालती प्रक्रियाओं से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करता है।

DILRMP – डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) भारत सरकार द्वारा भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और आधुनिक बनाने और एक केंद्रीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली बनाने के लिए विकसित एक सेवा है।

ईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा का लक्ष्य जन-केंद्रित सेवाओं को कम्प्यूटरीकृत करना है। इसमें प्रमाण पत्र, सार्वजनिक वितरण, पेंशन, खतौनी, शिकायतें, राजस्व विवाद, जॉब सेंटर पंजीकरण और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।

GeM – सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) सरकारी संगठनों और एजेंसियों द्वारा खरीदी गई विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार है।

यूपी भूलेख पोर्टल पर और भी निम्नलिखित सेवाएं और सूचनाएं उपलब्ध हैं :-

  • भूमि स्वामियों का विवरण
  • भूमि का विवरण जैसे कि प्रकार, मालिकों की संख्या और शेयरधारिता पैटर्न, आदि
  • भूमि खंड की सटीक सीमाएँ
  • खसरा और खाता भूमि का विवरण
  • भूमि का अतिक्रमण
  • पिछले मालिकों का विवरण
  • शत्रु संपत्तियों का विवरण
  • खाली की गई संपत्तियों का विवरण
  • सार्वजनिक संपत्तियों का विवरण

Bhulekh UP रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें

Bhulekh UP रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखने अथवा खोज प्रक्रिया शुरू करने से पहले खाता संख्या, खसरा संख्या और खातेदार संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखें। भूलेख यूपी पोर्टल का उपयोग करके भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

प्रथम चरण –

  • यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upbhlekh.gov.in पर जाएं , जो आधिकारिक भूलेख यूपी पोर्टल है।
  • होम पेज पर ‘खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें’ चुनें ।
  • up bhulekh
  • अब आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। आपको उस कैप्चा को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है
  • real-titme-khatuni
  • फिर आपके सामने एक पेज ओपन होगा आपको आगे बढ़ने के लिए जिला, तहसील और गांव का चयन करें
  • जिस प्लॉट को आप देखना चाहते हैं उसका खसरा नंबर भरें और ‘उदाहण देखें’ पर क्लिक कर दे
  • इस प्रकार आप अपना Bhulekh UP रियल टाइम खतौनी की नक़ल देख सकते है

दुसरे तरीके से देखे –

  • दुसरे तरीके से देखने के लिए खसरा/गाटा संख्या या खाता संख्या, या संपत्ति के मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके अपनी खोज को आगे बढ़ा सकते हैं। उस विकल्प का चयन करें जिसके साथ आप खोज को आगे बढ़ाना चाहते हैं और खोज बटन पर क्लिक कर दे । खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोज को इस पैराग्राफ के दाईं ओर ग्राफिक में दर्शाया गया है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने 4 विकल्प आएँगे-
    1. खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    2. खाता संख्या द्वारा खोजें
    3. खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    4. नामांतरण दिनांक से खोजें
    up bhulekh real-time-khatauni
  • आपके पास जानकारी दर्ज करने का बिकल्प आ जायेगा आपको उस विकल्प में विवरण दर्ज करें, और उसके बाद उद्धरण देखें के बटन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • फिर आपके समक्ष उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) प्रस्तुत हो जाएगी, आप इसे चाहें तो प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख सकते हैं.
  • real-time-khatauni nakal

Bhulekh UP खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखने के लिये सबसे पहले आपको भुलेख की वेबसाइट upbhulekh.gov.in अधिकृत पोर्टल पर जाये।
  • अधिकृत पोर्टल पर जाने के बाद सभी सर्विसेस में से खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे बिकल्प पर क्लिक कर दे |
  • UP Bhulekh खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
  • फिर आपके सामने एक कैप्चा कोड आएगा आपको उस कॅप्टचा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे।
  • bhulekh capcha
  • फिर आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल खोजने के लिये अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनने का बिकल्प आयेगा आपको सभी बिकल्प को अपने जगह के अनुसार चुन लेना है
  • UP Bhulekh District tehshil village
  • यहा पर आपको सबसे पहले नकल के प्रकार चुने जो आपके पास होगा खोजने के लिये दिये गए बिकल्प में से खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे, खाता संख्या द्वारा खोजे, खातेदार के नाम द्वारा खोजे, नामांतरण दिनांक से खोजे इन विकल्पो में से कोई एक विकल्प चुने।
  • इसके बाद अपने जानकारी के अनुसार संख्या दर्ज करके खोजे बटन पर क्लिक करे स्क्रीनपर एक सूचि आयेगी इसमें अपने खसरा/खाता चुने और उद्धरण देखे बटन पर क्लिक कर दे
  • UP Bhulekh खतौनी की नकल
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Continue बटन पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आयेगी इसमें आपको जमीन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
  • UP Bhulekh खतौनी अधिकार अभिलेख की नकल

Bhulekh UP भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने

यदि आप भी अपनी खेते के विवादों को ऑनलाइन देखना चाहते है की आप के खेत में कोई विवाद है की नहीं या यह संपत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं, इसके लिए आपको उस भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति ’ जाननी होगी जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख आधिकारिक पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना होगा
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ पर क्लिक कर देना है
  • Bhulekh UP भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • उस के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल का आ जायेगा जहां आपको यूपी के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • फिर आपको अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करते ही आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपसे गाटा नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।
  • फिर उस पेज में आपको गाटा नंबर दर्ज करके ‘खोजें’ विकल्प पर क्लिक कर देना है
  • अब आप जिस भी गाते में विवाद देखना चाहते है तो आपको उस गाते नंबर पर क्लिक करना होगा
  • उस पर क्लिक करते ही आप एक पेज पर आ जायेंगे यदि उस गाते में कोई बिवाद नहीं होगा तो नीचे दिखाए स्क्रीनशॉट जैसा आपके सामने आ जायेगा इसका मतलब आपके गाते में कोई विवाद नहीं है
  • aad Grasth Hone ki Sthiti

नोट :-यदि आपके द्वारा दर्ज किए गाटे पर अगर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में यहाँ सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Bhunaksha UP - अपने खेत का ऑनलाइन नक्शा कैसे निकले ?

भू नक्शा देखने के लिए आप सबसे पहले bhu naksha up की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपके सामने विकल्प खुलते जाएंगे। यहां आपको अपने विवरण को चुनना है। सभी का स्टेप बाई स्टेप विवरण नीचे दिया गया है। :-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश भू-नक्शा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद आपको राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को अपने जिला, तहसील और गाँव चुनेंगे,
  • जैसे ही आप संबंधित क्षेत्र का सही तरीके से विवरण को दर्ज करेंगे भूमि मानचित्र नक्शा लोड हो जाएगा।
  • Bhu Naksha UP
  • इसके बाद आपको प्लॉट (खसरा) नंबर दर्ज करें या नक्शे में दिए गए भूखंडों पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके चुने गए प्लॉट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी ।
  • उस भूखंड का पूरा नक्शा और प्लॉट का आकार, मालिक का विवरण और उस प्लाट में कितने गाटा संख्या ,और कितने हिसेदार है सब स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • यदि आप इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो "Map Report" विकल्प पर क्लिक करें।

इस पोर्टल के माध्यम से कृषि भूमि, बंजर, सरकारी भूमि नविन परती ,नाला ,खेत खलियान ,कुआ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। भू-नक्शा देखने और डाउनलोड करने की सेवा पूरी तरह से निशुल्क है।

Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य

भूलेख यूपी सिर्फ भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक मंच नहीं है बल्कि यह कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है जो इसे आपकी सभी भूमि संबंधी जरूरतों के लिए एक व्यापक समाधान बनाती है। भूलेख यूपी की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड – आप भूलेख यूपी पर सभी भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। किसी संपत्ति की स्थिति से लेकर मालिक के नाम तक, आप प्लेटफ़ॉर्म पर सभी विवरण पा सकते हैं।

स्वामित्व के हस्तांतरण – आप भूलेख यूपी पर किसी संपत्ति के हस्तांतरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

खेत का नक्शा – आप मानचित्र पर संपत्ति देख सकते हैं और उसके स्थान का स्पष्ट अंदाजा लगा सकते हैं।

उपयोग में आसान – भूलेख यूपी का उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस किसी के लिए भी इसका उपयोग करना आसान बनाता है।

मोबाइल एप्लिकेशन – भूलेख यूपी में एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है जो उपयोगकर्ताओं के लिए चलते-फिरते जानकारी प्राप्त करना और भी सुविधाजनक बनाता है। आप भूलेख यूपी मोबाइल एप्लिकेशन को Google Play Store से “भूलेख ऐप डाउनलोड” खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Bhulekh UP (भूलेख यूपी ) संपर्क जानकारी

यदि आपको भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए भूलेख यूपी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। भूलेख यूपी संपर्क जानकारी इस प्रकार है:

Email : upbhulekh@gmail.com
Phone Number : 0522-2630667
Address : दूसरी मंजिल, वेस्ट ब्लॉक, जनपथ, लखनऊ – 226001

Bhulekh UP - FAQs

Q. Bhulekh UP क्या है?

उत्तर :- यह उत्तरप्रदेश राज्य का भूमि अभिलेख (Land Record) पोर्टल है जो नागरिको को खसरा/खतौनी नक़ल, भूलेख नकाशा, और जमीन से संभंधित अन्य सेवाए ऑनलाइन प्रदान करता है।

Q. खतौनी नक़ल खोजने के लिये क्या चाहिये?

उत्तर :- Bhulekh UP पर आप खतौनी नक़ल खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार का नाम, भूमि श्रेणी द्वारा या फिर नामांतर दिनांक से खोज सकते है।

Q. क्या मैं इस Bhulekh UP नक्शा का उपयोग बिना पंजीकरण के कर सकता हूँ?

उत्तर :- हां, आप नक्शा का उपयोग बिना पंजीकरण के भी कर सकते हैं।

Q. Bhulekh UP नक्शा देखने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है?

उत्तर :- नक्शा देखने के लिए कोई विशेष दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती है।

Q. क्या मैं इस भूलेख नक्शा को मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी एक्सेस कर सकता हूँ?

उत्तर :- हां, नक्शा को मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।

Q. क्या भूलेख नक्शा का उपयोग मुफ्त है?

उत्तर :- हां, भूलेख नक्शा का उपयोग मुफ्त है।

Q. क्या यह प्लेटफ़ॉर्म अनलाइन सुरक्षित है?

उत्तर :- हां, प्लेटफ़ॉर्म अनलाइन सुरक्षित है और आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

Q. क्या मैं यहाँ से संपत्ति का पंजीकरण करवा सकता हूँ?

उत्तर :- नहीं, यहाँ से संपत्ति का पंजीकरण नहीं किया जा सकता है।

Q. क्या मैं यहाँ से भूमि की विवादित ज़मीन की जानकारी प्राप्त कर सकता हूँ?

उत्तर :- हां, भूमि की विवादित ज़मीन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Q. क्या नक्शा का प्रिंट आउट लिया जा सकता है?

उत्तर :- हां, नक्शा का प्रिंट आउट लिया जा सकता है।

Q. क्या यह प्लेटफ़ॉर्म केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है?

उत्तर :- हां, यह प्लेटफ़ॉर्म केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है।