Bhulekh UP (यूपी भूलेख 2026) खसरा खतौनी नकल और भू-नक्शा Online @ upbhulekh gov in

राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने राज्य में भूमि अभिलेखों को डिजिटल पोर्टल upbhulekh.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल को प्रारंभ दिनांक 2 मई 2016 से हुई थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में अब लागू कर दिया गया है.

Bhulekh UP (भूलेख उत्तरप्रदेश ) ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक खसरा खतौनी नकल यानि रियल टाइम खतौनी, अधिकार अभिलेख नकल, भू नक्शा, खसरा नंबर, खतौनी ,गाटा संख्या और भूमि उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Bhulekh Area Calculator

To
1 बीघा = 27000 वर्ग फुट

भूलेख क्या है?

भूलेख शब्द दो शब्दों "भू" (भूमि) और "लेख" (अभिलेख) से मिलकर बना है । इस प्रकार भूलेख का अर्थ है "भूमि का अभिलेख" होता है, UP Bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक भूमि अभिलेख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने भूमि अभिलेख (खसरा खतौनी) ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश का राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और यह विभाग नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।

🏗️ भूलेख पोर्टल का इतिहास

UP Bhulekh (उत्तर प्रदेश) पोर्टल का प्रारंभ 2 मई 2016 को हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटलीकरण करने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है । इस पोर्टल का विकास डिजिटल इंडिया मिशन के तहत किया गया है।

यह पोर्टल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 350+ तहसीलों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित है। यह पोर्टल ने राज्य के नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाया है और भूमि संबंधी कार्यों में आने वाली समस्याओ को कम किया है।

भूलेख का उद्देश्य

इस भूलेख पोर्टल की मदद से लोगों का समय और पैसा दोनों बचता है और उनके जमीन संबंधित जानकारी जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि देखना ऑनलाइन हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार में सुधार हुआ है, और इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • भूलेख पोर्टल पर सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं
  • आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं
  • खसरा खतौनी की नकल डाउनलोड कर सकते हैं
  • भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं

UP Bhulekh खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।

Visit UP Bhulekh Portal
UP Bhulekh खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल

सेवा का चयन

होमपेज पर "खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

कैप्चा कोड दर्ज करें

इसके बाद दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा ।

स्थान का चयन

इसके बाद आपको अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनाव करना होगा ।

खोज का प्रकार चुनें

इसके बाद आपको निम्न में से एक विकल्प को चुनना होगा :

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
  • खाता संख्या द्वारा खोजे
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजे
  • नामांतरण दिनांक से खोजे
UP Bhulekh खतौनी की नकल

जानकारी दर्ज करें

चुने गए विकल्प के अनुसार जानकारी को दर्ज करना होगा और "खोजे" बटन पर क्लिक करना होगा ।

खतौनी देखें

इसके बाद सूची में से अपना खसरा/खाता चुन कर "उद्धरण देखे" बटन पर क्लिक करना होगा ।

कैप्चा पूरा करें

कैप्चा कोड दर्ज करके "Continue" बटन पर क्लिक कर देना है ।

खतौनी प्राप्त करें

अब आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आ जाएगी। जिसे आप देखा सकते है और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड कर सकते है ।

real-time-khatauni nakal

महत्वपूर्ण सूचना

  • खतौनी देखने से पहले खाता संख्या, खसरा संख्या और खातेदार संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखना चाहिए ।
  • आप खतौनी को प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं
  • यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है

UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।

Visit UP Bhulekh Portal
Bhulekh UP भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने

सेवा का चयन

होमपेज पर "भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

स्थान का चयन

इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव चुनाव करना होगा ।

गाटा नंबर दर्ज करें

इसके बाद गाटा नंबर दर्ज करके "खोजें" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।

गाटा नंबर पर क्लिक करें

जिस गाटे में विवाद देखना चाहते हैं, उस गाटे नंबर पर क्लिक करना होगा ।

परिणाम देखें

यदि गाटे में कोई विवाद नहीं है तो संदेश दिखेगा कि "कोई विवाद नहीं है"।

Vaad Grasth Hone ki Sthiti

नोट

यदि आपके द्वारा दर्ज किए गाटे पर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में यहाँ सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने

चरण 1: वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।

Visit UP Bhulekh Portal
भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने

चरण 2: सेवा का चयन

होमपेज पर "भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: कैप्चा कोड दर्ज करें

दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा ।

चरण 4: स्थान का चयन

अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा ।

चरण 5: गाटा नंबर दर्ज करें

जिस भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति जाननी है, उसका गाटा नंबर को दर्ज करना होगा ।

चरण 6: खोजें बटन पर क्लिक करें

इसके बाद "खोजें" बटन पर क्लिक करके विक्रय स्थिति की जानकारी दिखायी देने लगेगी ।

चरण 7: विक्रय स्थिति देखें

अब आपके सामने भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की पूरी जानकारी आ जाएगी, इस प्रकार आप उस गाटा की विक्रय स्थिति को देख सकते है ।

विक्रय स्थिति में उपलब्ध जानकारी

  • भूखंड/गाटे का पूरा विवरण
  • विक्रय की तारीख और समय
  • खरीदार और विक्रेता का विवरण
  • विक्रय राशि की जानकारी
  • रजिस्ट्री विवरण
  • विक्रय दस्तावेज संख्या
  • विक्रय की वर्तमान स्थिति

महत्वपूर्ण सूचना

  • विक्रय स्थिति जानने के लिए आपके पास गाटा नंबर होना आवश्यक है
  • यदि भूखंड का विक्रय हुआ है तो आपको खरीदार का पूरा विवरण मिलेगा
  • विक्रय स्थिति की जानकारी वास्तविक समय में अपडेट होती है
  • यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है

विशेष लाभ

इस सेवा के माध्यम से आप किसी भी भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की जांच कर सकते हैं, जिससे आपको जमीन खरीदने या बेचने से पहले उसकी पिछली विक्रय गतिविधियों के बारे में पता चल सके। यह संपत्ति के लेन-देन में पारदर्शिता लाता है और धोखाधड़ी की संभावना को कम करता है।

भू-नक्शा देखें (Bhunaksha UP)

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले UP Bhunaksha की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा ।

Visit UP Bhunaksha Portal

स्थान का चयन

इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा ।

Bhu Naksha UP

प्लॉट नंबर दर्ज करें

प्लॉट (खसरा) नंबर दर्ज करें या नक्शे में दिए गए भूखंडों पर क्लिक करें।

नक्शा लोड होगा

इसके बाद आपके दर्ज की जानकारी संबंधित क्षेत्र का सही तरीके से विवरण दर्ज करने पर भूमि मानचित्र नक्शा लोड हो जाएगा।

जानकारी देखें

इस प्रकार से आप के चुने गए प्लॉट के नक्शा की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

प्रिंट निकालें

यदि आप इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो "Map Report" विकल्प पर क्लिक करें।

भू-नक्शा मे उपलब्ध जानकारी

  • भूखंड का पूरा नक्शा
  • प्लॉट का आकार
  • मालिक का विवरण
  • गाटा संख्या
  • हिस्सेदारों की संख्या
  • कृषि भूमि, बंजर, सरकारी भूमि की जानकारी
  • नवीन परती, नाला, खेत खलियान, कुआ आदि के बारे में जानकारी

उत्तर प्रदेश - भूमि प्रकार सूची

उत्तर प्रदेश में भूमि के उपयोग और स्वामित्व के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।

22
कुल भूमि प्रकार
भूमि प्रकार भूमि प्रकार का विवरण कोड
1 🏛️ ऐसी भूमि जो सरकार द्वारा भूमि के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है, और इसे खेती के लिए उपयोग किया जाता हो। 11
1-क 🏛️ऐसी भूमि जो संक्रमणीय भूमिधारकों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए पात्र हो। 12
1-ख 🏛️ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत व्यक्तियों को प्रदान की गई हो। 14
2 🔒ऐसी भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए उपयुक्त न हो। 21
3 👥ऐसी भूमि जो आसामियों के उपयोग और अधिकार में आती हो। 31
4 📝ऐसी भूमि जिसका खसरे में पूर्व में कोई स्वामी दर्ज नहीं है और जो बिना राजस्व के उपयोग में है। 41
4-क 📝ऐसी भूमि अधिकतम जोत सीमा अधिनियम के तहत अर्जित, निश्चित अवधि के लिए पट्टे हो । 42
5-1 🌾ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि - नई परती (परती जदीद) हो । 51
5-2 🌾ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि, पुरानी परती (परती कदीम) हो । 52
5-3-क 🌾ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - इमारती लकड़ी के वन हो । 53
5-3-ख 🌾ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - अन्य प्रकार के वृक्ष, झाड़ियां, झुंड आदि हो । 54
5-3-ग 🌾ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - स्थाई पशु चराई आदि हो । 55
5-3-घ 🌾 ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - छप्पर छाने की घास और बांस हो । 56
5-3-ङ 🌾ऐसी भूमि जो बंजर, अन्य कृषि योग्य हो । 57
5-क (क) 🌾ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत कृषि हेतु वनाधिकार दिए गए हों। 58
5-क (ख) 🌾ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत आबादी हेतु वनाधिकार दिए गए हों। 59
5-क (ग) 🌾ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत सामुदायिक वनाधिकार दिए गए हों। 60
6-1 🏗️ऐसी भूमि अकृषिक भूमि - जलमग्न हो । 61
6-2 🏗️ऐसी भूमि जो अकृषिक भूमि - स्थल, सड़कें, रेलवे, भवन आदि। 62
6-3 🏗️ऐसी भूमि जो कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट)। 63
6-4 🏗️ऐसी भूमि जो अन्य कारणों से अकृषित हो। 64
7 👥ऐसी भूमि जो आसामियों के अधिकार में हो। 71
9 ⚠️ऐसे अध्यासीन जिन्होंने बिना अनुमति भूमि पर अधिकार कर लिया हो। 91

🔧 मुख्य सेवाएं और सुविधाएं

खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें
भूमि के स्वामित्व और अधिकारों का प्रमुख दस्तावेज जो भूमि के मालिक, खसरा नंबर, क्षेत्रफल और भूमि के प्रकार की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है ।
भूखंड/गाटे के विक्रय की स्थिति जानें
जमीन की बिक्री और हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति और प्रक्रिया की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है ।
भूखंड/गाटे के बाद वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानें
भूमि विवाद, वाद ग्रस्त होने की स्थिति और जमीन से जुड़े कानूनी मामलों की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है ।
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखंड/गाटे का यूनीक कोड जानें
अपने गांव, भूखंड के यूनीक कोड और डिजिटल पहचान और ट्रैकिंग की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है ।

🔧 अन्य सेवाएं

सेवा का नाम विवरण
भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने भूखंड का यूनिक कोड जानें
निष्क्रांत सम्पन्ति निष्क्रिय संपत्ति की जानकारी
शत्रु सम्पन्ति शत्रु संपत्ति की जानकारी
राजकीय आस्थान राजकीय स्थानों की जानकारी
बैंक बंधक डैशबोर्ड बैंक बंधक जानकारी
सरकारी भूमि खोजे सरकारी भूमि खोजें
Vaad UP NIC IN (मुकदमे की स्थिति) मुकदमे की स्थिति जानें

✨ पोर्टल के मुख्य लाभ

तत्काल सेवा
24/7 ऑनलाइन सेवा, कोई समय सीमा नहीं
🏠
घर बैठे सुविधा
सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं
💰
कम लागत
न्यूनतम शुल्क में प्रामाणिक दस्तावेज
🔍
पारदर्शिता
सभी रिकॉर्ड पब्लिक और पारदर्शी
🚫
भ्रष्टाचार मुक्त
डिजिटल प्रक्रिया से भ्रष्टाचार में कमी
📱
मोबाइल फ्रेंडली
स्मार्टफोन और कंप्यूटर दोनों में उपयोग

महत्वपूर्ण

भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। किसी भी प्रकार की शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

📞 यूपी भूलेख हेल्पलाइन

यदि आपको भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए भूलेख यूपी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। भूलेख यूपी संपर्क जानकारी इस प्रकार है:

ईमेल आईडी bhulekh-up@gov.in
कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
लैंडलाइन नंबर +91-522-2217145
मोबाइल नंबर +91-7080100588