राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने राज्य में भूमि अभिलेखों को डिजिटल पोर्टल upbhulekh.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल को प्रारंभ दिनांक 2 मई 2016 से हुई थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में अब लागू कर दिया गया है.
Bhulekh UP (भूलेख उत्तरप्रदेश ) ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक खसरा खतौनी नकल यानि रियल टाइम खतौनी, अधिकार अभिलेख नकल, भू नक्शा, खसरा नंबर, खतौनी ,गाटा संख्या और भूमि उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Bhulekh क्या है ?
भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला “भू” और दूसरा “लेख” जिसमें “भू” का अर्थ है भूमि, और “लेख” का अर्थ है “अभिलेख ” होता है । इसी प्रकार, भूलेख यूपी ( Bhulekh UP ) का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य का भूमि का अभिलेख। यह भूलेख पोर्टल राज्य में नागरिकों को उनके जमीन से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन देखने की सुबिधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है.
इस भूलेख पोर्टल की मदद से लोगों का समय बचता है और उनके जमीन संबंधित काम जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार में सुधार हुआ है, और इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।
Land Services Available on Bhulekh UP
- रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे ✔
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे ✔
- यूपी भू नक्शा ✔
- भूखंड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने ✔
- भूखंड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने ✔
- खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे ✔
- राजस्व ग्राम सार्वजानिक सम्पति ✔
- राजस्व ग्राम खतौनी कोड जाने ✔
- भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जाने ✔
- निष्क्रांत सम्पन्ति ✔
- शत्रु सम्पन्ति ✔
- राजकीय आस्थान ✔
- बैंक बंधक डैशबोर्ड
- सरकारी भूमि खोजे
- रियाल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश ✔
- Vaad UP NIC IN (मुकदमे की स्थिति)
- UP Bhulekh Contact Details ✔
- Other Land Services
Bhulekh UP (भूलेख यूपी )पर क्या सेवाएँ और जानकारी उपलब्ध हैं?
यूपी भूलेख पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं और सूचनाएं उपलब्ध हैं-
स्टाम्प और रजिस्ट्री – यूपी स्टाम्प और पंजीकरण विभाग अचल संपत्ति के कागजात के पंजीकरण का काम संभालता है। यह कार्यक्रम यूपी निवासियों को संपत्ति से संबंधित सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करता है।
राजस्व मुकदमा – राजस्व मुकदमा, जिसे आमतौर पर राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के रूप में जाना जाता है, वादी को अदालती प्रक्रियाओं से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करता है।
DILRMP – डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) भारत सरकार द्वारा भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और आधुनिक बनाने और एक केंद्रीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली बनाने के लिए विकसित एक सेवा है।
ईडिस्ट्रिक्ट – पोर्टल की ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा का लक्ष्य जन-केंद्रित सेवाओं को कम्प्यूटरीकृत करना है। इसमें प्रमाण पत्र, सार्वजनिक वितरण, पेंशन, खतौनी, शिकायतें, राजस्व विवाद, जॉब सेंटर पंजीकरण और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।
GeM – सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) सरकारी संगठनों और एजेंसियों द्वारा खरीदी गई विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक बाज़ार है।
यूपी भूलेख पोर्टल पर और भी निम्नलिखित सेवाएं और सूचनाएं उपलब्ध हैं :-
- भूमि स्वामियों का विवरण
- भूमि का विवरण जैसे कि प्रकार, मालिकों की संख्या और शेयरधारिता पैटर्न, आदि
- भूमि खंड की सटीक सीमाएँ
- खसरा और खाता भूमि का विवरण
- भूमि का अतिक्रमण
- पिछले मालिकों का विवरण
- शत्रु संपत्तियों का विवरण
- खाली की गई संपत्तियों का विवरण
- सार्वजनिक संपत्तियों का विवरण
Bhulekh UP खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
Bhulekh UP खतौनी (अधिकार अभिलेख / रियल टाइम खतौनी) की नक़ल देखने अथवा खोज प्रक्रिया शुरू करने से पहले खाता संख्या, खसरा संख्या और खातेदार संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखें। भूलेख यूपी पोर्टल का उपयोग करके भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
प्रथम चरण –
- Bhulekh UP खतौनी (अधिकार अभिलेख / रियल टाइम खतौनी) की नक़ल देखने के लिये सबसे पहले आपको भुलेख की वेबसाइट upbhulekh.gov.in अधिकृत पोर्टल पर जाये।
- अधिकृत पोर्टल पर जाने के बाद सभी सर्विसेस में से खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे बिकल्प पर क्लिक कर दे |
- फिर आपके सामने एक कैप्चा कोड आएगा आपको उस कॅप्टचा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे।
- फिर आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल खोजने के लिये अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनने का बिकल्प आयेगा आपको सभी बिकल्प को अपने जगह के अनुसार चुन लेना है
- यहा पर आपको सबसे पहले नकल के प्रकार चुने जो आपके पास होगा खोजने के लिये दिये गए बिकल्प में से खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे, खाता संख्या द्वारा खोजे, खातेदार के नाम द्वारा खोजे, नामांतरण दिनांक से खोजे इन विकल्पो में से कोई एक विकल्प चुने।
- इसके बाद अपने जानकारी के अनुसार संख्या दर्ज करके खोजे बटन पर क्लिक करे स्क्रीनपर एक सूचि आयेगी इसमें अपने खसरा/खाता चुने और उद्धरण देखे बटन पर क्लिक कर दे
- फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Continue बटन पर क्लिक कर देना है
- इसके बाद आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आयेगी इसमें आपको जमीन की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


दुसरे तरीके से देखे –
दुसरे तरीके से खसरा खतौनी (अधिकार अभिलेख / रियल टाइम खतौनी) नकल खोजने के लिये अपने जगह के अनुसार अपना जनपद, तहसील और ग्राम का चुनाव कर लेना है
- अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको सबसे पहले नकल के प्रकार चुने जो आपके पास होगा खोजने के लिये दिये गए निम्न 4 विकल्प आएँगे-
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें
- आपके पास जानकारी दर्ज करने का बिकल्प आ जायेगा आपको उस विकल्प में विवरण दर्ज करें, और उसके बाद उद्धरण देखें के बटन पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- फिर आपके समक्ष उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) प्रस्तुत हो जाएगी, आप इसे चाहें तो प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख सकते हैं.


Bhulekh UP भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
यदि आप भी अपनी खेते के विवादों को ऑनलाइन देखना चाहते है की आप के खेत में कोई विवाद है की नहीं या यह संपत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं, इसके लिए आपको उस भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति ’ जाननी होगी जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख आधिकारिक पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना होगा
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ पर क्लिक कर देना है
- उस के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल का आ जायेगा जहां आपको यूपी के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
- फिर आपको अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करते ही आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपसे गाटा नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।
- फिर उस पेज में आपको गाटा नंबर दर्ज करके ‘खोजें’ विकल्प पर क्लिक कर देना है
- अब आप जिस भी गाते में विवाद देखना चाहते है तो आपको उस गाते नंबर पर क्लिक करना होगा
- उस पर क्लिक करते ही आप एक पेज पर आ जायेंगे यदि उस गाते में कोई बिवाद नहीं होगा तो नीचे दिखाए स्क्रीनशॉट जैसा आपके सामने आ जायेगा इसका मतलब आपके गाते में कोई विवाद नहीं है


नोट :-यदि आपके द्वारा दर्ज किए गाटे पर अगर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में यहाँ सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Bhunaksha UP - अपने खेत का ऑनलाइन नक्शा कैसे निकले ?
भू नक्शा देखने के लिए आप सबसे पहले bhu naksha up की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपके सामने विकल्प खुलते जाएंगे। यहां आपको अपने विवरण को चुनना है। सभी का स्टेप बाई स्टेप विवरण नीचे दिया गया है। :-
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भू-नक्शा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद आपको राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा।
- इसके बाद आप को अपने जिला, तहसील और गाँव चुनेंगे,
- जैसे ही आप संबंधित क्षेत्र का सही तरीके से विवरण को दर्ज करेंगे भूमि मानचित्र नक्शा लोड हो जाएगा।
- इसके बाद आपको प्लॉट (खसरा) नंबर दर्ज करें या नक्शे में दिए गए भूखंडों पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके चुने गए प्लॉट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी ।
- उस भूखंड का पूरा नक्शा और प्लॉट का आकार, मालिक का विवरण और उस प्लाट में कितने गाटा संख्या ,और कितने हिसेदार है सब स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यदि आप इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो "Map Report" विकल्प पर क्लिक करें।

इस पोर्टल के माध्यम से कृषि भूमि, बंजर, सरकारी भूमि नविन परती ,नाला ,खेत खलियान ,कुआ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। भू-नक्शा देखने और डाउनलोड करने की सेवा पूरी तरह से निशुल्क है।
Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य
भूलेख यूपी सिर्फ भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक मंच नहीं है बल्कि यह कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करता है जो इसे आपकी सभी भूमि संबंधी जरूरतों के लिए एक व्यापक समाधान बनाती है। भूलेख यूपी की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड – आप भूलेख यूपी पर सभी भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। किसी संपत्ति की स्थिति से लेकर मालिक के नाम तक, आप प्लेटफ़ॉर्म पर सभी विवरण पा सकते हैं।
स्वामित्व के हस्तांतरण – आप भूलेख यूपी पर किसी संपत्ति के हस्तांतरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
खेत का नक्शा – आप मानचित्र पर संपत्ति देख सकते हैं और उसके स्थान का स्पष्ट अंदाजा लगा सकते हैं।
उपयोग में आसान – – भूलेख यूपी का उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस किसी के लिए भी इसका उपयोग करना आसान बनाता है।
मोबाइल एप्लिकेशन – भूलेख यूपी में एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है जो उपयोगकर्ताओं के लिए चलते-फिरते जानकारी प्राप्त करना और भी सुविधाजनक बनाता है। आप भूलेख यूपी मोबाइल एप्लिकेशन को Google Play Store से “भूलेख ऐप डाउनलोड” खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhulekh (State-wise) | |||||
Bhulekh UK (Uttarakhand) | Uttar Pradesh | ||||
छत्तीसगढ़ भूलेख | Odisha bhulekh | ||||
Madhya Pradesh | - |
उत्तर प्रदेश - भूमि प्रकार सूची
उत्तर प्रदेश में भूमि के उपयोग और स्वामित्व के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।
भूमि प्रकार | भूमि प्रकार का विवरण | कोड |
---|---|---|
1 | ऐसी भूमि जो सरकार द्वारा भूमि के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है, और इसे खेती के लिए उपयोग किया जाता हो। | 11 |
1-क | ऐसी भूमि जो संक्रमणीय भूमिधारकों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए पात्र हो। | 12 |
1-ख | ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत व्यक्तियों को प्रदान की गई हो। | 14 |
2 | ऐसी भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरों के स्वामित्व में हो और हस्तांतरण के लिए उपयुक्त न हो। | 21 |
3 | ऐसी भूमि जो असामियों के उपयोग और अधिकार में आती हो। | 31 |
4 | ऐसी भूमि जिसका खसरे में पूर्व में कोई स्वामी दर्ज नहीं है और जो बिना राजस्व के उपयोग में है। | 41 |
4-क | ऐसी भूमि अधिकतम जोत सीमा अधिनियम के तहत अर्जित, निश्चित अवधि के लिए पट्टे हो । | 42 |
5-1 | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि - नई परती (परती जदीद) हो । | 51 |
5-2 | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य भूमि, पुरानी परती (परती कदीम) हो । | 52 |
5-3-क | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - इमारती लकड़ी के वन हो । | 53 |
5-3-ख | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - अन्य प्रकार के वृक्ष, झाड़ियां, झुंड आदि हो । | 54 |
5-3-ग | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - स्थाई पशु चराई आदि हो । | 55 |
5-3-घ | ऐसी भूमि जो कृषि योग्य बंजर - छप्पर छाने की घास और बांस हो । | 56 |
5-3-ङ | ऐसी भूमि जो बंजर, अन्य कृषि योग्य हो । | 57 |
5-क (क) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत कृषि हेतु वनाधिकार दिए गए हों। | 58 |
5-क (ख) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत आबादी हेतु वनाधिकार दिए गए हों। | 59 |
5-क (ग) | ऐसी वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकार अधिनियम 2006) के तहत सामुदायिक वनाधिकार दिए गए हों। | 60 |
6-1 | ऐसी भूमि अकृषिक भूमि - जलमग्न हो । | 61 |
6-2 | ऐसी भूमि जो अकृषिक भूमि - स्थल, सड़कें, रेलवे, भवन आदि। | 62 |
6-3 | ऐसी भूमि जो कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट)। | 63 |
6-4 | ऐसी भूमि जो अन्य कारणों से अकृषित हो। | 64 |
7 | ऐसी भूमि जो असामियों के अधिकार में हो। | 71 |
9 | ऐसे अध्यासीन जिन्होंने बिना अनुमति भूमि पर अधिकार कर लिया हो। | 91 |
🏛️ उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल
डिजिटल भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन सिस्टम की संपूर्ण जानकारी
🏗️ भूलेख पोर्टल का इतिहास
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की प्रारंभ 2 मई 2016 को हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटलीकरण करने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है । इस पोर्टल का विकास डिजिटल इंडिया मिशन के तहत किया गया है।
यह पोर्टल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 350+ तहसीलों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित है। यह पोर्टल ने राज्य के नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाया है और भूमि संबंधी कार्यों में आने वाली समस्याओ को कम किया है।
🔧 मुख्य सेवाएं और सुविधाएं
✨ पोर्टल के मुख्य लाभ
यूपी भूलेख हेल्पलाइन
यदि आपको भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए भूलेख यूपी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। भूलेख यूपी संपर्क जानकारी इस प्रकार है:
ईमेल आईडी | bhulekh-up@gov.in |
कंप्यूटर सेल | राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
लैंडलाइन नंबर | +91-522-2217145 |
मोबाइल नंबर | +91-7080100588 |